Categories: Uncategorized

SCTIMST और Wipro 3D ने ऑटोमेटेड वेंटिलेटर का निर्माण करने के लिए किया समझौता

श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ने विप्रो 3 डी, बेंगलुरु के साथ मिलकर ऑटोमेटेड वेंटिलेटर का निर्माण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संगठन ने आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (AMBU) पर आधारित एक आपातकालीन वेंटिलेटर सिस्टम के प्रोटाटाइप का संयुक्त रूप से निर्माण करने के लिए करार किया है।


आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (AMBU) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (AMBU) को SCTIMST द्वारा विकसित किया गया है। एएमबीयू बैग या एक बैग-वाल्व-मास्क (बीवीएम) एक हाथ में रखा जाने वाला उपकरण है जिसका उपयोग किसी रोगी को, जो या तो सांस नहीं ले रहा है, या अपर्याप्त रूप से सांस ले रहा है, को सकारात्मक प्रेशर वेंटिलेशन देने में किया जाता है। त्वरित उत्पादन में सक्षम बनाने के लिए, इस उपकरण का डिजाइन सहजता से तैयार कंपोनेंट से बनाया गया है जिससे कि यह वैकल्पिक समाधान बन सकता है। यह आटोमैटिक उपकरण आइसोलेशन कक्ष में सहायता कार्मिक की आवश्यकता को न्यून करेगा तथा इसके द्वारा कोविड रोगियों के लिए एक सुरक्षित और कारगर फेफड़ा-सुरक्षा ऑपरेशन में सक्षम बनाएगा।

SCTIMST और Wipro 3D द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए जाने वाले ये आटोमैटिक वेंटिलेटर कोविड-19 से संबंधित खतरे से उत्पन्न तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायता कर सकते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

असम कैबिनेट ने चाय बागानों में काम करने वाली जनजातियों को 3% नौकरी का आरक्षण दिया

असम मंत्रिमंडल ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में चाय बागान जनजातियों और…

18 mins ago

GalaxEye का एआई-संचालित OptoSAR सैटेलाइट ‘मिशन दृष्टि’ पृथ्वी डेटा विश्लेषण में लाएगा क्रांतिकारी बदलाव

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप GalaxEye Space अपने आगामी ‘मिशन दृष्टि’ सैटेलाइट के माध्यम से…

2 hours ago

DRDO ने ‘ड्रोग पैराशूट’ का सफल परीक्षण किया

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि रक्षा अनुसंधान…

4 hours ago

PM-SETU को मिली नई उड़ान: भारत–फ्रांस एरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा

भारत–फ्रांस संबंधों को मजबूत करने और भारत के विमानन कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने…

4 hours ago

विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2026

विश्व स्तर पर 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026…

5 hours ago

भारत ने मालदीव को अपनी पहली हाई-स्पीड फेरी गिफ्ट की

भारत ने मालदीव को उसकी पहली हाई-स्पीड फेरी भेंट की है, जिससे प्रमुख एटोल्स के…

20 hours ago