Categories: Uncategorized

टाइटन-SBI ने भारत की पहली कांटेक्टलैस पेमेंट घड़ी “टाइटन पे” की लॉन्च

टाइटन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर भारत की पहली संपर्क रहित पेमेंट घड़ी “Titan Pay” लॉन्च की है। एसबीआई खाताधारक भुगतान करने के लिए टाइटन पे घड़ी को संपर्क रहित भुगतान पीओएस मशीनों पर टैप कर सकते हैं। यह YONO SBI द्वारा संचालित है।

“Titan Pay” के बारे में

  • इस तकनीक के जरिए ग्राहक RBI के दिशा-निर्देशों के तहत, बिना पिन डाले 2,000 रु तक का भुगतान कर सकते है।
  • टैपी टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित एक सुरक्षित प्रमाणित नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) चिप को वॉच स्ट्रैप में लगाया गया है जो घड़ी में टैप और भुगतान सुविधा को सक्षम बनाता है।
  • टाइटन पे घड़ी एक संपर्क रहित डेबिट कार्ड के रूप में कार्य करेगी।
  • इन घड़ियों द्वारा भुगतान सुविधा देश में 2 मिलियन से अधिक संपर्क रहित मास्टरकार्ड सक्षम PoS मशीनों पर उपलब्ध होगी।
  • इस टाइटन घड़ियों में पुरुषों के लिए तीन और महिलाओं के लिए दो मॉडल होंगे, जिनकी कीमत 2,995 रुपये से 5,995 रुपये के बीच होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाइटन कंपनी के अध्यक्ष: एन मुरुगनंथम
  • टाइटन कंपनी की स्थापना: 1984
  • टाइटन कंपनी का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार
  • SBI मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
        [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

        Recent Posts

        Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

        Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

        5 hours ago

        हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

        हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

        5 hours ago

        भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

        भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

        6 hours ago

        भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

        भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

        7 hours ago

        NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

        राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

        7 hours ago

        भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

        सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

        7 hours ago