Categories: Sports

सऊदी अरब 2034 विश्व कप की मेजबानी करेगा

2034 में होने वाली फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी सउदी अरब को मिल सकती है। 31 अक्टूबर को 2030 और 2034 के वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए दावेदारी की आखिरी तारीख थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए बोली लगाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सउदी अरब ही इकलौता देश दावेदारी में बचा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2034 वर्ल्ड की मेजबानी सउदी अरब को मिली जाएगी। हालांकि, इसका फैसला फीफा की 2024 में होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा।

फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमने फीफा वर्ल्ड कप मेजबानी के लिए बोली लगाने का काफी सोचा। लेकिन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम 2034 फीफा वर्ल्ड कप के लिए बोली नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं सऊदी अरब फुटबॉल एसोसिएशन (SAFA) के अध्यक्ष यासर अल मिसेहल ने वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए फीफा की सभी शर्तों को पूरा करने का वादा किया। सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए बताया कि फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

 

फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन

अगर सउदी अरब को 2034 की मेजबानी मिल जाती है तो यह दूसरी बार होगा, जब किसी गल्फ कंट्री में इसका आयोजन होगा। इससे पहले साल 2022 में पहली बार कतर में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ। अर्जेँटीना ने फाइनल में फ्रांस को पेनाल्ट शूटआउट में 4-2 से हराया था। अर्जेंटीना इसके साथ ही सबसे अधिक बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई। सबसे अधिक फीफा वर्ल्ड कप पांच बार ब्राजील ने, जर्मनी और इटली ने चार-चार बार, अर्जेंटीना ने तीन और फ्रांस ने दो बार जीता है।

 

2030 वर्ल्ड कप के दावेदारों का नाम

वहीं फीफा ने 2030 वर्ल्ड के दावेदारों के नामों की भी पुष्टि की है। 2030 वर्ल्ड कप के लिए मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन संयुक्त रूप से इसकी दावेदारी करेंगे। वहीं उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे ने भी मिलकर 2030 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए बोली लगाने का मन बनाया है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026: गौरव, संस्कृति और प्रगति

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…

6 hours ago

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

7 hours ago

2026 का बिजनेस माइलस्टोन: राजस्व की दौड़ में अमेज़न ने वॉलमार्ट को पीछे छोड़ा

वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक कॉर्पोरेट उपलब्धि दर्ज हुई, जब Amazon ने वार्षिक राजस्व के…

7 hours ago

IPC ने प्रतिबंध हटाया: रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी मिलान-कोर्टिना 2026 में भाग लेंगे

कई वर्षों के प्रतिबंधों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने आधिकारिक रूप से मिलान-कोर्टिना…

7 hours ago

विश्व में भूख से लड़ने के लिए दो लाख टन चावल आपूर्ति करेगा भारत

भारत दुनियाभर में चल रहे मानवीय कार्यों के लिए दो लाख टन टूटे चावल की…

8 hours ago

वैश्विक कूटनीतिक पहल के बीच भारत ट्रंप के गाज़ा शांति बोर्ड में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित गाज़ा पुनर्निर्माण और स्थिरीकरण पर केंद्रित…

8 hours ago