Categories: Uncategorized

संगीता सिंह को CBDT का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

  

1986 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service – IRS) की अधिकारी संगीता सिंह (Sangeeta Singh) को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जेबी महापात्र (JB Mohapatra) 30 अप्रैल को सीबीडीटी प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में, बोर्ड में संगीता सिंह समेत चार सदस्य हैं।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सिंह वर्तमान में लेखा परीक्षा और न्यायिक का प्रभार संभाल रही हैं। वह आयकर और राजस्व और करदाताओं की सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। उनके पति, अरविंद सिंह महाराष्ट्र कैडर के आईएएस हैं और वर्तमान में भारत सरकार के पर्यटन सचिव रूप में कार्यरत हैं।

अन्य नियुक्तियां (Other appointments):

1985 बैच की अधिकारी अनुजा सारंगी, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सदस्य (प्रशासन और फेसलेस योजना का प्रभार) के रूप में नियुक्त की गयी हैं, नितिन गुप्ता जांच-पड़ताल (Investigation) का प्रभार संभाल रहे हैं और प्रज्ञा सहाय सक्सेना केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सदस्य  (क़ानून और प्रणाली – legislation and systems का प्रभार) के लिए नियुक्त किये गए हैं।

क्या है सीबीडीटी?

सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिए गए थे। सीबीडीटी को राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त हैं। सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक इनपुट्स प्रदान करता है। साथ ही यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं। सीबीडीटी के अध्यक्ष और सदस्यों का चयन भारतीय राजस्व सेवा और भारत की प्रमुख सिविल सेवा से किया जाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड गठन: 1964;
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

1 hour ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

3 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

3 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

7 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

7 hours ago