Categories: Uncategorized

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 की घोषणा

 

साहित्य अकादमी ने विभिन्न भाषाओं में अपने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Awards), युवा पुरस्कार (Yuva Puraskar) और बाल साहित्य पुरस्कार (Bal Sahitya Puraskar) 2021 की घोषणा की। बोर्ड के अनुसार मुख्य साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी और प्रत्येक युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट और 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू नवम्बर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021:

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 20 भारतीय भाषाओं में दिया गया था, गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के विजेता की घोषणा बाद में की जाएगी। कविता की सात पुस्तकें, दो उपन्यास, लघु कथाओं की पांच पुस्तकें, दो नाटक, जीवनी, आत्मकथा, आलोचना और महाकाव्य कविता की एक-एक पुस्तक ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 जीता है। लेखिका नमिता गोखले (Namita Gokhale) को उनके उपन्यास थिंग्स टू लीव बिहाइंड (Things to Leave Behind) के लिए सम्मानित किया गया

  1. अनुराधा शर्मा पुजारी (असमिया)
  2. ब्रत्या बसु (बंगाली)
  3. मवादई गहाई (बोडो)
  4. राज राही (डोगरी)
  5. नमिता गोखले (अंग्रेज़ी)
  6. दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)
  7. डीएस नागभूषण (कन्नड़)
  8. वाली मोहम्मद असीर कश्तवारी (कश्मीरी)
  9. संजीव वीरेंकर (कोंकणी)
  10. जॉर्ज ओनाक्कूर (मलयालम)
  11. किरण गुरव (मराठी)
  12. छबीलाल उपाध्याय (नेपाली)
  13. हृषिकेश मलिक (उड़िया)
  14. खालिद हुसैन (पंजाबी)
  15. मिथेश निर्मोही (राजस्थानी)
  16. विन्देश्वरीप्रसाद मिश्र “विनय” (संस्कृत)
  17. निरंजन हांसदा (संताली)
  18. अर्जुन चावला (सिंधी)
  19. अम्बाई (तमिल)
  20. गोराती वेंकन्ना (तेलुगु)


साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021:

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 22 भारतीय भाषाओं के लिए प्रदान किया गया और तमिल में पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा, इस वर्ष राजस्थानी भाषा में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया था। लेखिका मेघा मजूमदार (Megha Majumdar) ने 2020 में प्रकाशित अपनी पहली पुस्तक ‘ए बर्निंग (A Burning)’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 जीता।

  1. अभिजीत बोरा (असमिया)
  2. गौरब चक्रवर्ती (बंगाली)
  3. गौतम डेमरी (बोडो)
  4. अरुण आकाश देव (डोगरी)
  5. मेघा मजूमदार (अंग्रेज़ी)
  6. दृष्टि सोनी (गुजराती)
  7. हिमांशु वाजपेयी (हिंदी)
  8. एल.लक्ष्मी नारायण स्वामी (कन्नड़)
  9. रज़ी ताहिर भगत (कश्मीरी)
  10. शारदा गरद (कोंकणी)
  11. अमित मिश्रा (मैथिली)
  12. मोबिन मोहन (मलयालम)
  13. लेनिन खमांचा (मणिपुरी)
  14. प्रणव सखादेव (मराठी)
  15. महेश दहल (नेपाली)
  16. देवव्रत दास (उड़िया)
  17. वीरदविंदर सिंह (पंजाबी)
  18. श्वेतपद्मा शतपथी (संस्कृत)
  19. कुना हंसदाह (संताली)
  20. राकेश शेवानी (सिंधी)
  21. थगुल्ला गोपाल (तेलुगु)
  22. उमर फरहत (उर्दू)


बाल साहित्य पुरस्कार 2021:

बाल साहित्य पुरस्कार 2021 22 भारतीय भाषाओं में दिया गया, इस वर्ष गुजराती और पंजाबी भाषाओं में कोई बाल साहित्य पुरस्कार नहीं दिया गया। अनीता वछरजानी (Anita Vachharajani) को जीवनी “अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पेंटब्रश (Amrita Sher-Gil: Rebel with a Paintbrush)” के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2021 के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। हिंदी लेखक देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) ने अपने नाटक “नाटक नाटक में विज्ञान (Natak Natak me Vigyan)” नामक नाटक के लिए पुरस्कार जीता।

  1. मृणाल चंद्र कलिता (असमिया)
  2. सुनीरमल चक्रवर्ती (बंगाली)
  3. रत्नेश्वर नारजारी (बोडो)
  4. नरसिंह देव जामवाल (डोगरी)
  5. अनीता वचरजनी (अंग्रेज़ी)
  6. देवेंद्र मेवाड़ी (हिंदी)
  7. बासु बेविनागिडा (कन्नड़)
  8. मजीद मजाज़ी (कश्मीरी)
  9. सुमेधा कामत देसाई (कोंकणी)
  10. अनमोल झा (मैथिली)
  11. रघुनाथ पलेरी (मलयालम)
  12. निंगोमबम जदुमणि सिंह (मणिपुरी)
  13. संजय वाघ (मराठी)
  14. सुदर्शन अंबाटे (नेपाली)
  15. दिगराज ब्रह्मा (उड़िया)
  16. कीर्ति शर्मा (राजस्थानी)
  17. आशा अग्रवाल (संस्कृत)
  18. सोवा हांसदा (संताली)
  19. किशन खुबचंदानी “रंजयल” (सिंधी)
  20. म्यू. मुरुगेश (तमिल)
  21. देवराजू महाराजू (तेलुगु)
  22. कौसर सिद्दीकी (उर्दू)

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन: पहला निजी अंतरिक्ष स्टेशन 2027 में प्रस्तावित

निम्न पृथ्वी कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में दो दशकों से अधिक समय तक सरकारी वर्चस्व…

12 hours ago

त्रिपुरा ग्रामीण बैंक ने भारत का पहला आरआरबी सह-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

अपने स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर त्रिपुरा ग्रामीण बैंक (TGB) ने अपने…

14 hours ago

DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट टेक्नोलॉजी का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 03 फ़रवरी 2026 को ओडिशा के चांदीपुर तट…

16 hours ago

विश्व कैंसर दिवस 2026

विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष 4 फ़रवरी को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस…

16 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस

अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 4 फ़रवरी को मनाया जाता है, हमें हमारी…

16 hours ago

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026: भविष्य की सरकारों को आकार देना

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2026 का उद्घाटन दुबई में “शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स” (भविष्य की सरकारों…

16 hours ago