सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ।
सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। सहारा इंडिया की स्थापना 1978 में हुई थी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू किया गया था। अररिया में बिहार का सबसे पहला ब्रांच खुला था।
उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की थी।
दरअसल, लखनऊ में उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बसा ली थी जिसे सहारा सिटी के नाम से जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। बात करें उनके साम्राज्य की तो फाइनेंस, रीयल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर गुड्स और टूरिज्म समेत कई क्षेत्रों में निवेश करने वाले सहारा का बिजनेस साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है।
सुब्रत रॉय का सहारा समूह करीब एक दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर भी रहा था। उस जमाने में सहारा समूह की संपत्ति 11 अरब डॉलर के पार थी। खबरों की मानेें तो न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी सुब्रत रॉय का मालिकाना हक रहा। इसके अलावा वह फॉर्म्युला वन रेसिंग टीम के मालिक भी रहे।
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…