MeitY ने ‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी टेबल बुक लॉन्च की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकोनॉमी (आईसीसीई) संपादित आई एम सर्कुलर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक सर्कुलर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भारत की अभिनव भावना का जीवंत उत्सव है। इस आयोजन का उद्देश्य तकनीक-संयुक्त सतत विकास को बढ़ावा देना था और भारत की 30 नवाचारी पहलों को मान्यता देना था, जो स्मार्ट, स्केलेबल और टिकाऊ तरीकों से सर्कुलर इकॉनमी का निर्माण कर रही हैं।

पहलों की प्रमुख विशेषताएं

आयोजक संस्था:
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकॉनमी (ICCE)

आयोजन तिथि:
23 अप्रैल 2025

उद्देश्य:
भारत की शीर्ष 30 सर्कुलर इकॉनमी नवाचारों को एक दृश्यात्मक रूप से समृद्ध कॉफी टेबल बुक के माध्यम से प्रदर्शित करना और उनका उत्सव मनाना।

पुस्तक का नाम:
‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी टेबल बुक

संयोजन:
ICCE (इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकॉनमी)

प्रमुख नवाचार विषयवस्तु:

  1. डिज़ाइन टू लास्ट – लंबे समय तक टिकाऊ उत्पाद डिज़ाइन पर केंद्रित।

  2. वर्क विद नेचर – प्रकृति के साथ सामंजस्य में टिकाऊ समाधान।

  3. यूज़ एग्ज़िस्टिंग रिसोर्सेज – मौजूदा संसाधनों और अपशिष्टों के बेहतर उपयोग द्वारा मूल्य निर्माण।

प्रदर्शित नवाचारों के प्रकार:

  • इलेक्ट्रॉनिक कचरा पुनर्चक्रण प्लेटफ़ॉर्म

  • कार्बन फुटप्रिंट को कम करने वाली हरित सामग्री

  • रीयल टाइम मॉनिटरिंग हेतु IoT-आधारित सर्कुलर सिस्टम

  • डिजिटल मरम्मत और पुनः उपयोग समाधान

  • बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग नवाचार

  • रिवर्स लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन

  • सर्कुलर टेक्सटाइल समाधान

  • कचरे से ऊर्जा उत्पादन और स्मार्ट कम्पोस्टिंग समाधान

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अपर सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक श्री अभिषेक सिंह ने स्थायित्व के लिए नवाचार को बढ़ावा देने वाली प्रणाली को सक्षम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह पहल जिम्मेदार विकास और समावेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है। ‘आई एम सर्कुलर’ पुस्तक सर्कुलर अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत की नवाचार क्षमता का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago