Categories: Uncategorized

सदभावना दिवस: 20 अगस्त

देश भर में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस या सद्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती मनाई जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उनकी मृत्यु के एक साल बाद 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की शुरुआत की थी।
हर साल यह दिन स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है, जो 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। भारत के लिए उनके विचारों को श्रद्धांजलि देने के लिए, इस अवसर पर समाज की बेहतरी में योगदान दिया जाता है।
राजीव गांधी के बारे में:

राजीव गांधी अपनी मां इंद्र गांधी की हत्या के बाद 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने और 1984-89 तक इस पर पर अपनी सेवाए दी थी। वे 1986 में शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली की स्थापना की, जहाँ उन्होंने कक्षा 6 से 12 वीं तक के ग्रामीण वर्गों को मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की। उन्होंने हमेशा एक विकसित राष्ट्र का सपना देखा था जिसके लिए उन्होंने कई अहम कार्य किए, जिनमे 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित लाइसेंस राज को ख़त्म करना और पंचायती राज को जोड़ना शामिल है। उनका ही राष्ट्र के विकास में योगदान रहा है, जो वर्तमान में हमें लाभान्वित कर रहा है। उनके सपनों को याद करने के लिए, राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने के लिए उनके सामाजिक और आर्थिक कार्य, सदभावना दिवस अस्तित्व में आए।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

11 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

13 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

13 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

13 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

17 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

17 hours ago