Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन की दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी” (National Recruitment Agency) के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) का उद्देश्य केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तनकारी सुधार लाना होगा। NRA में रेल मंत्रालय, वित्त मंत्रालय / वित्तीय सेवा विभाग, SSC और RRB सहित IBPS के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एनआरए एक विशेषज्ञ निकाय के रूप में एनआरए केन्द्र सरकार की भर्ती के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का पालन करेगी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के लिए 1517.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) एक बहु-एजेंसी निकाय होगी जो सामान्य योग्यता परीक्षा (Common Eligibility Test) आयोजित करने के लिए जिम्मेदार होगी। CET की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं:
  • CET का आयोजन ग्रुप B और C (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा.
  • CET में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए अंक परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि तक के लिए मान्य होंगे।
  • सामान्य योग्यता परीक्षा ऊपरी आयु सीमा के अध्यधीन होगी उम्‍मीदवारों द्वारा सीईटी में भाग लेने के लिए अवसरों की संख्‍या पर कोई सीमा नहीं होगी।
  • गैर-तकनीकी पदों के लिए स्नातक, उच्च माध्यमिक (12वीं पास) और मैट्रिक (10वीं पास) वाले उम्‍मीदवारों के लिए अलग से सीईटी का संचालन किया जाएगा.
  • सीईटी के अंक स्‍तर पर की गई स्‍क्रीनिंग के आधार पर, भर्ती के लिए अंतिम चयन अलग-अलग विशे‍षीकृत टियर (II, III इत्यादि) परीक्षा के माध्‍यम से किया जाएगा जिसे संबंधित भर्ती एजेंसी द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों के पास एक ही पोर्टल पर पंजीकृत होने की तथा परीक्षा केन्द्रों के लिए अपनी पसंद व्यक्त करने की सुविधा होगी.
  • CET कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.
  • सीईटी से भर्ती चक्र में लगने वाले समय में काफी कमी आने की उम्मीद है.
            [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

            Recent Posts

            G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

            दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

            4 weeks ago

            दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

            धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

            2 months ago

            भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

            शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

            2 months ago

            भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

            भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

            2 months ago

            भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

            भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

            2 months ago

            क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

            रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

            2 months ago