Categories: International

व्लादिमीर पुतिन ने एडवर्ड स्नोडेन को दी रूस की नागरिकता

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व अमेरिकी तकनीकी ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान कर दी। अमेरिकी अधिकारी कई साल से चाहते थे कि स्नोडेन अमेरिका वापस लौटें और जासूसी के आरोपों में आपराधिक मुकदमे का सामना करें। एडवर्ड स्नोडेन इस समय रूस की राजधानी मास्को में रह रहे हैं। अमेरिका से फरार होने के बाद स्नोडेन 2013 में रूस पहुंचे थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

स्नोडेन ने 2020 में रूस की नागरिकता के लिए आवेदन दिया था. उस समय स्नोडेन ने ट्वीट किया था कि माता-पिता से अलग होने के बाद उन्हें अब अपनी पत्नी और बेटे से अलग होने की इच्छा बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए वे अमेरिकी नागरिकता के साथ ही रूस की दोहरी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं। एडवर्ड स्नोडेन मास्को में अपनी प्रोफाइल को काफी छुपाकर रखते हैं। स्नोडेन ने साल 2019 में कहा था कि अगर अमेरिका निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी देता है तो वह अपने देश लौटने को तैयार हैं।

 

एडवर्ड स्नोडेन के बारे में

 

स्नोडेन अमेरिकी एनएसए के लिए काम कर चुके हैं। फेमस कंप्‍यूटर प्रोफेशनल स्नोडेन को एनएसए संबंधित गुप्त जानकारी लीक करने के आरोपों के बीच अमरीका से पलायन कर गए थे। उन्हें अमेरिका ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। मीडिया की खबरों के मुताबिक साल 2010 में स्नोडेन भारत पहुंचे और नई दिल्ली में हैकिंग की आधुनिक तकनीकी सीखी थी।

Find More International News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

16 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

16 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 hours ago