Categories: Uncategorized

त्रिपुरा में “रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

त्रिपुरा में भारतीय चाय बोर्ड ने त्रिपुरा चाय विकास निगम (Tripura Tea Development Corporation – TTDC) के सहयोग से “Run for India Tea” का आयोजन किया। यह आयोजन त्रिपुरा की चाय के साथ देशभर की चाय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने एवं राज्य के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। TTDC राज्‍य में उचित दर की सभी दुकानों में चाय की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।
“रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम के बाद रंगारंग झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में चाय बागानों में काम करने वाले कामगारों ने पारंपरिक पोशाक पहने हुए हिस्सा लिया।
त्रिपुरा में 6,885 हेक्टेयर भूमि पर चाय की खेती की जाती है, जिसमें 58 चालू चाय बागान हैं, जिनमें से 42 बागानों का स्वामित्व निजी हाथों में है और तीन त्रिपुरा चाय विकास निगम (टीटीडीसी) द्वारा चलाए जाते हैं, जबकि 13 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago