Categories: Uncategorized

भारत को मिली 2022 के AFC महिला एशियाई कप की मेजबानी

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने मलेशिया के कुआलालंपुर में घोषणा की है कि भारत साल 2022 में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। एएफसी महिला फुटबॉल समिति ने चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान को छोड़ भारत का मेजबानी के लिए चयन किया, समिति द्वारा बताया कि इस साल के अंत में भारत को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन करना है, जिसे भारत को आयोजन का अनुभव हो जाएगा।
नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम, अहमदाबाद का ट्रांस स्टैडिया एरिना और गोवा का फतोर्डा स्टेडियम का चयन 2022 महिला एशियन कप के विस्तारित मैचों की मेजबानी के लिए किया गया है, जिसमें इस बार आठ के बजाय 12 टीमें होंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी 1979 में की, जब इसका आयोजन एशियाई महिला फुटबॉल परिसंघ (Asian Ladies Football Confederation – ALFC) द्वारा किया गया था, जो एक अलग निकाय था और जबकि 1986 में यह AFC का हिस्सा बना।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • AIFF की स्थापना: 23 जून 1937
  • AIFF फीफा में 1948 में शामिल हुआ था।
  • AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली
      [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

      Recent Posts

      सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

      सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

      6 mins ago

      NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

      श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

      41 mins ago

      राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

      राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

      1 hour ago

      AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

      भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

      1 hour ago

      बिकाजी के चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का चेन्नई में 74 वर्ष की आयु में निधन

      बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष…

      4 hours ago