Categories: Sports

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया. 50वें छक्के साथ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ और जाने माने सिक्स हिटर क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे.

 

विश्व कप में पूरा किया छक्के का अर्धशतक

अब भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारतीय कप्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन स्कोर किए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इन 4 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं.

क्रिस गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने महज़ 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं। रोहित शर्मा छक्के लगाने के अलावा रन बनाने के मामले में भी क्रिस गेल से आगे हैं। रोहित शर्मा ने 27 पारियों में 61.12 की औसत से 1528 रन स्कोर कर लिए हैं। जबकि क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35.93 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं।

 

सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित विश्व कप इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (44 पारियों में 2,278 रन, छह शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ) हैं।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

7 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

9 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

9 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

13 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago