क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग को 2019 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है. डेविड सकर के पद से इस्तीफा देने के बाद पोंटिंग की नियुक्ति की गई है. रिकी पोंटिंग ने 2017 और 2018 में टी 20 के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक के रूप में कार्य किया है.
उन्होंने तीन बार विश्व कप जीता है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर हैं. टीम के लिए वर्तमान बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक्स हैं. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स द्वारा की जानी है.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस



भारतीय नौसेना में 27 फरवरी को शामिल होगा...
झारखंड बजट 2026-27: ₹1.58 लाख करोड़ का ‘...
जनवरी 2026 में रूसी फॉसिल फ्यूल का दूसरा...

