Categories: State In News

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लोकप्रिय युवा चेहरा माने जाने वाले रेवंत रेड्डी ने सत्ता की बागडोर थामने की रेस में सूबे के पुराने पार्टी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से राज्य कांग्रेस विधायक दल का नेता मनोनीत किए जाने के साथ ही तेलंगाना की नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। रेवंत गुरूवार सात दिसंबर को तेलंगाना में कांग्रेस की पहली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

कांग्रेस की नई सरकार में पुराने दिग्गजों को भी तवज्जो देते हुए शामिल किए जाएगा। नई सरकार के मंत्रियों के शपथ की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है मगर सूबे के नेताओं और सियासी समीकरण दोनों को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाने के फार्मूले पर गंभीरता से विचार कर रही है।

 

आलाकमान ने रेवंत रेड्डी पर दिखाया भरोसा

तेलंगाना में कांग्रेस की चुनावी जीत के हीरो माने जा रहे रेवंत रेड्डी ही पार्टी हाईकमान की मुख्यमंत्री के लिए पसंद बनेंगे इसमें कोई संदेह नहीं था। लेकिन सूबे के पुराने कांग्रेसी रेवंत का विरोध करते हुए अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। इसमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार रेड्डी और निवर्तमान विधानसभा में नेता विपक्ष मल्लू भटटी विक्रमार्क से लेकर चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा आदि शामिल थे।

तीन दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन हैदराबाद में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया। मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तेलंगाना के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से बातचीत के बाद सोमवार को ही रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने का इरादा तय कर लिया।

 

कौन होंगे तेलंगाना के डिप्टी सीएम?

इस बैठक में रेवंत रेड्डी के नाम पर इन नेताओं को सहमत करते हुए नई सरकार में उन्हें अहम भागीदारी देने का आश्वासन दिया गया। वेणुगोपाल ने इस बैठक के बाद कांग्रेस मुख्यालय में शाम को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रेवंत रेड्डी को कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने के फैसले की घोषणा की।

साथ ही कहा कि रेवंत सात दिसंबर को तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम या मंत्रियों के शपथ लेने के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि इंतजार पूरी तस्वीर सहज प्रक्रिया के तहत सामने आ जाएगी। हालांकि, इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि दलित समुदाय के वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

 

परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. तेलंगाना के नवघोषित मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर. रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नवघोषित मुख्यमंत्री हैं।

Q2. रेवंत रेड्डी की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति के बारे में क्या महत्वपूर्ण है?

उत्तर. 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद वह पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।

Q3. ए रेवंत रेड्डी कब लेंगे मंत्री पद की शपथ?

उत्तर. ए रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे।

Q4. हाल के चुनाव में ए. रेवंत रेड्डी ने कौन सा निर्वाचन क्षेत्र जीता?

उत्तर. कोडंगल विधानसभा क्षेत्र.

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत में LPG संकट क्यों बढ़ रहा है? गैस की कमी के पीछे 5 सबसे बड़े कारण

Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…

24 mins ago

भारत ने चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹1 ट्रिलियन फंड की योजना बनाई

भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…

2 hours ago

नीति आयोग ने दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स” रिपोर्ट जारी की

NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

18 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

19 hours ago

दिल्ली ने हाईवे प्रदूषण से लड़ने हेतु भारत का पहला माइक्रोएल्गी एयर टावर लगाया

नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…

20 hours ago