Categories: Uncategorized

खुदरा मुद्रास्फीति 8 वर्षों में सबसे अधिक, अप्रैल में बढ़कर हुई 7.79%

 

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई, जो मुख्य रूप से ईंधन और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से प्रेरित है। उपभोक्ता मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा (consumer price-based inflation figure) लगातार चौथे महीने भारतीय रिज़र्व बैंक की ऊपरी सहनशीलता सीमा (Upper Tolerance Limit) से काफी ऊपर रहा। अप्रैल में, सीपीआई मुद्रास्फीति आठ वर्षों में अपनी उच्चतम गति से बढ़ी है। यह आख़िरी बार मई 2014 में 8.33 प्रतिशत (सबसे उच्च) दर्ज़ किया गया था। अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में 6.95 प्रतिशत से अधिक था और एक साल पहले 4.23 प्रतिशत था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ऐसा क्यों होता है (Why does this happen)?

  • खुदरा मुद्रास्फीति में ‘ईंधन और प्रकाश (fuel and light)’ श्रेणी में मूल्य वृद्धि की दर इस साल अप्रैल में बढ़कर 10.80 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 7.52 प्रतिशत थी।
  • ‘तेल और वसा (oils and fats)’ श्रेणी में, मुद्रास्फीति अप्रैल में 17.28 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर रही क्योंकि यूक्रेन दुनिया के प्रमुख सूरजमुखी तेल उत्पादकों में से एक है और भारत युद्ध से तबाह देश से वस्तु का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। इसके अलावा, यूक्रेन भारत को उर्वरक का प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है।
  • सब्जियों की महंगाई दर महीने के दौरान 15.41 फीसदी रही, जो मार्च में 11.64 फीसदी थी।
  • केंद्र ने रिज़र्व बैंक को खुदरा महंगाई को 2 फीसदी से 6 फीसदी के बीच रखने का आदेश दिया है।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

1 hour ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

2 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

3 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

3 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

4 hours ago