Categories: National

गणतंत्र दिवस 2023: उत्तराखंड की झांकी ने जीता पहला पुरस्कार

दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर अपने राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है। इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मिक मान्यता है। इसके अतिरिक्त तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का अवार्ड पंजाब रेजिमेंट ने जीता। साथ ही सीआरपीएफ को ‘CAPFs और अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी’ का अवार्ड दिया गया।

उत्तराखंड की झांकी में क्या था खास

 

उत्तराखंड की झांकी में गढ़वाल की चारधाम यात्रा, कुमाऊं में मंदिर माला मिशन, प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम आदि को दिखाया गया था। साथ ही साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क,उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग आदि को भी शामिल किया गया था। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी तीतर, घुघुती, चकोर, मोनाल आदि का भी झांकी में स्थान दिया गया था।

 

उत्तराखंड की झांकी का थीम

74वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी का थीम मंदिर माला मिशन के अंतर्गत ‘मानसखंड’ था जिसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुझाया था। दिल्ली कैंट में झांकी के निर्माण के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका निरीक्षण किया था साथ ही राज्य की संस्कृति के अनुरुप निर्माण के निर्देश भी दिए थे।

झांकी का थीम सांग ‘जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाला’ को पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध जनकवि जनार्दन उप्रेती ने लिखा था। उसको सौरभ मैठाणी और साथियों ने सुर दिया था। इस थीम गीत के निर्माता पहाड़ी दगड़िया निवासी देहरादून थे।

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कोर सेक्टर्स की ग्रोथ धीमी हुई, जनवरी में 4 फीसदी पर आई

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी कोर उद्योगों का सूचकांक (ICI) के अनुसार, जनवरी 2026…

58 mins ago

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के बाद ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को ट्रंप के नए टैरिफ को रद्द (Trump Tariff)…

1 hour ago

प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शंकर का 93 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्यात साहित्यकार मणिशंकर मुखोपाध्याय, जिन्हें साहित्य जगत शंकर के नाम से जानता है, का 93…

3 hours ago

01 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल बंद करने की तैयारी

देश में पूरी तरह डिजिटल नेशनल हाइवे टोलिंग सिस्टम विकसित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय…

3 hours ago

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026: गौरव, संस्कृति और प्रगति

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…

19 hours ago

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

20 hours ago