
अनुभवी खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी (Harpal Singh Bedi) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। लंदन ओलंपिक (2012) में भारतीय प्रेस अताशे के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले बेदी को भारतीय खेलों के अपार ज्ञान के साथ अपनी वाकपटुता, गर्मजोशी और व्यंग से मीडिया बॉक्स को मंत्रमुग्ध करने के लिए जाना जाता था।
वह भारत के गिने चुने खेल पत्रकारों में से एक थे। अनुभवी खेल पत्रकार बेदी ने 2012 में राष्ट्रीय ओलंपिक दल के प्रेस दल के रूप में काम किया। बेदी ने कई अखबार के लिए काम किया है। उन्होंने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (United Nation Of India ) के लिए खेल संपादक के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उनके निधान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, हॉकी इंडिया समेत कई खिल हस्तियों ने दिवंगत हरपाल सिंह बेदी को याद किया।
वह यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के पूर्व खेल संपादक के साथ भारतीय खेल पत्रकारिता की सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक थे। वह पिछले कुछ वर्षों से स्टेट्समैन अखबार के सलाहकार संपादक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर में आठ ओलंपिक खेलों के अलावा कई एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों तथा क्रिकेट और हॉकी के विश्व कप और एथलेटिक्स की विश्व और राष्ट्रीय चैंपियनशिप को भी कवर किया था।


2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्त...
विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक,...

