Categories: Obituaries

85 वर्षीय प्रसिद्ध गणितज्ञ आरएल कश्यप का निधन

प्रख्यात गणितज्ञ आर एल कश्यप का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणितज्ञ आर एल कश्यप के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आर एल कश्यप एक बहुआयामी व्यक्तित्व और महान विद्वान थे। उन्हें समृद्ध गणितीय और वैज्ञानिक ज्ञान था। उन्हें भारत की संस्कृति पर बहुत गर्व था। उन्होंने वैदिक अध्ययन में खुद को प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। शांति।’ आर एल कश्यप का पूरा नाम रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यप था, उनका जन्म 28 मार्च 1938 को हुआ था। आर एल कश्यप का एक भारतीय अनुप्रयुक्त गणितज्ञ और पर्ड्यू विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे। इन्होंने चारों वेदों का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आर एल कश्यप ने 1982 में गणितीय उम्मीदवार मॉडल के एक सेट से सर्वश्रेष्ठ मॉडल के सलेक्शन के लिए Kashyap information criterion (KIC) पेश किया था। इन मापदंडों को मॉडल को डेटा के अनुकूल बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। आर एल कश्यप ने इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर पैटर्न रिकग्निशन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के प्रोफेसर थे।

 

वैदिक अध्ययन के क्षेत्र में आर एल कश्यप ने सबसे प्राचीन संग्रह जैसे ऋग्वेद संहिता, कृष्ण यजुर्वेद संहिता, और सामवेद, और अथर्ववेद का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया है। इसमें लगभग 25000 छंद शामिल हैं। आर एल कश्यप दुनिया के एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने सभी 4 वेदों का अंग्रेजी में अनुवाद किया है, उनकी उपलब्धि को मान्यता देते हुए उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

4 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

5 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

9 hours ago