भारतीय रिजर्व बैंक ने रियल एस्टेट को लेकर आंकड़े जारी किये हैं। बैंक ने बताया कि जुलाई में रियल एस्टेट के लिए लेने वाले बैंक लोन में 38 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। यह वृद्धि सालाना तौर पर देखने को मिली है। रियल एस्टेट सेक्टर में बकाया लोन रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस डेटा से यह पता चलता है कि रियल एस्टेट सेक्टर तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के प्रमुख शहरों में आवास बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है।
आवास सेक्टर में बकाया लोन जुलाई में सालाना 37.4 फीसदी बढ़कर 24.28 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। यह जानकारी आरबीआई के Sectoral Deployment of Bank Credit के जुलाई 2023 से पता चला है। वहीं, कमर्शियल संपत्ति पर बकाया लोन 38.1 प्रतिशत बढ़कर 4.07 लाख करोड़ रुपये हो गया।
साल 2022 में शीर्ष 7 शहरों में आवास की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा थी। वहीं, जनवरी-जून 2023 में यह 63 फीसदी थी। ऐसे में रियल एस्टेट में मांग बढ़ रही है। होम लोन में निरंतर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद मांग कम नहीं हुई है।
आरबीआई डेटा के मुताबिक, आल इंडिया एचपीआई ग्रोथ साल दर साल 2023-24 की पहली तिमाही में 5.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो पिछली तिमाही में 4.6 फीसदी और एक साल पहले 3.4 फीसदी थी।
एनारॉक के चेयमैन ने कहा कि पिछले साल कमर्शियल सेक्टर महामारी से जूझ रहा था, क्योंकि लोगों द्वारा घरों की मांग कम हुई थी। वहीं नियोक्ताओं ने कार्यालय से पूर्ण काम बंद कर घर से काम या हाइब्रिड मॉडल का अपनाया था। हालांकि जैसे ही स्थिति समान्य हुई है कर्मचारी कार्यालय लौटे हैं और अच्छी गुणवत्ता की मांग बढ़ गई है। ऐसे में कमर्शियल ऑफिस की संख्या में इजाफा हुआ है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…