स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड ने 9 साल में पांचवीं बार फीफा क्लब विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में विनिसियस जूनियर के दो गोल और एक असिस्ट के साथ करीम बेनजेमा के एक गोल से रियाल मैड्रिड ने क्लब विश्व कप फाइनल में सऊदी अरब के अल हिलाल को 5-3 से मात दी। अल हिलाल को हराकर रियाल ने अपना पांचवां खिताब जीता। वहीं इससे पहले तीन कॉन्टिनेन्टल कप भी यह क्लब अपने नाम कर चुका था। मोरक्को की राजधानी रबात के प्रिंस मौले अब्दुल्लाह स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
साथ ही रियाल मैड्रिड का यह 100वां खिताब भी था। रियाल मैड्रिड ने कुल पांचवीं बार फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले उसने 2014, 2016, 2017 और 2018 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2000 से हुई थी।रियाल के अलावा तीन बार बार्सिलोना ने यह खिताब जीता है। वहीं रियाल ने तीन बार (1960, 1998, 2002) में इंटर कॉन्टिनेंटल कप भी जीता है।
फीफा क्लब विश्व कप, फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन, खेल के वैश्विक शासी निकाय द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष संघ फुटबॉल प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता पहली बार 2000 में फीफा क्लब विश्व चैम्पियनशिप के रूप में खेली गई थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कृषि-खाद्य प्रणालियों में…
World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर…
मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2026 को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
केंद्र सरकार ने ईरान में जारी संकट को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…