Categories: Uncategorized

RBL बैंक ने Zomato के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड सुविधा देने के लिए मिलाया हाथ

निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल (जिसे पहले रत्नाकर बैंक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और खाना पहुँचाने वाली ऐप Zomato के साथ मास्टरकार्ड द्वारा संचालित को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को खरीद पर Zomato क्रेडिट जैसे ऑफर देकर भारत के खान-पान बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी और अपने प्रमुख सदस्यता कार्यक्रम Zomato Gold को भी और अधिक सफल बनाने में सहायता मिलेगी।
RBL, और Zomato द्वारा पहले चौबीस महीनों में  Zomato के करीब 1 मिलियन यूजर्स को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा हैं। इस कार्ड की बेसिक वार्षिक सदस्यता फ़ीस 500 (+ टैक्स) रखी गई है, साथ ही यह अपने क्रेडिट कार्डधारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्चों पर Zomato क्रेडिट के ऑफर के अलावा, Zomato गोल्ड सदस्यता भी देगा। इसके प्रीमियम कार्ड की सदस्यता फ़ीस 3,000 प्लस टैक्स रखी गई है।
ये कार्ड दो प्रकारों होगा, बेसिक और प्रीमियम क्रेडिट कार्ड। बेसिक कार्ड में हर इस्तेमाल पर ज़ोमैटो क्रेडिट मिलेंगे, जिसे ग्राहक ज़ोमैटो के सूचीबद्ध रेस्तरां में रिडीम कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आरबीएल बैंक के एमडी और सीईओ: श्री विश्ववीर आहूजा.
  • आरबीएल बैंक की टैगलाइन: अपनो का बैंक  (Apno ka Bank).
  • आरबीएल बैंक का मुख्यालय: – मुंबई, महाराष्ट्र.
  • Zomato का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
  • Zomato के सीईओ: दीपिंदर गोयल.
        [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

        Recent Posts

        पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

        देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

        1 hour ago

        ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

        मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

        2 hours ago

        Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

        बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

        5 hours ago

        INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

        भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

        5 hours ago

        महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

        विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

        6 hours ago

        मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

        भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

        6 hours ago