Categories: BankingUncategorized

RBI आसान बनाएगा रेगुलेटरी प्रॉसेस, जल्‍द लॉन्‍च करेगा पोर्टल ‘प्रवाह’

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उसके रेगुलेशन के दायरे में आने वाली इकाइयों के लिये रेगुलेटरी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिये पहल की है। इसके अंतर्गत पोर्टल ‘प्रवाह’ बनाने का निर्णय किया गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेगुलेटरी प्रक्रिया को आसान बनाने के मकसद से ‘प्रवाह’ (नियामकीय आवेदन के लिये मंजूरी और अधिकार पत्र देने का प्‍लेटफॉर्म) नाम से एक सुरक्षित वेब आधारित सेंट्रलाइज्‍ड पोर्टल डेवलप करने का फैसला किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिजर्व बैंक के रेगुलेशन के दायरे में आने वाले कार्यों को करने के लिये अलग-अलग संस्थानों को लाइसेंस/अधिकार पत्र प्राप्त करने की जरूरत होती है। साथ ही रेगुलेटेड संस्थाओं को समय-समय पर विभिन्न कानूनों/नियमों के अंतर्गत आरबीआई से कुछ नियामकीय अनुमोदन प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। फिलहाल, इसके लिये आवेदन और मंजूरी प्रक्रियाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है।

 

बता दें, वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में अलग-अलग रेगुलेशन के अंतर्गत फाइनेंशियल सेक्‍टर के रेगुलेटर्स के लिये आवेदनों पर फैसला लेने के लिये निर्धारित समयसीमा के भीतर कम्‍प्‍लायंस को सरल, सुगम और लागत को कम करने की आवश्यकता की घोषणा की गई है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इसीलिए, ‘प्रवाह’ नाम से एक सुरक्षित वेब आधारित सेंट्रलाइज्‍ड पोर्टल विकसित करने का फैसला किया गया है। यह धीरे-धीरे आरबीआई को विभिन्न कार्यों के लिये दिये जाने वाले सभी तरह के आवेदनों पर लागू होगा।

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

2 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

2 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

3 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

3 hours ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

3 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

3 hours ago