Categories: Banking

आरबीआई ने कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग के इस्तेमाल हेतु सात वैश्विक परामर्शदाताओं को छांटा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निगरानी के कार्यों में कृत्रिम मेधा तथा मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करने के लिए सात वैश्विक परामर्शदाता कंपनियों को छांटा है। इन कंपनियों में प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स, मैकिंसे और बोस्टन कंसल्टिंग समूह (भारत) शामिल हैं। आरबीआई अपने व्यापक डेटाबेस का विश्लेषण करने और बैंकों तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर नियामक निगरानी को बेहतर करने हेतु आधुनिक विश्लेषण, कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना चाहता है। इसके लिए उसकी योजना बाहरी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय बैंक ने इस वर्ष सितंबर में अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए थे। आरबीआई के एक दस्तावेज के मुताबिक अभिरुचि पत्र के आधार पर सात आवेदकों को छांटा गया है। ये आवेदक परामर्शदाता को चुनने के लिए होने वाली आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। आरबीआई निगरानी प्रक्रियाओं में कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल पहले से कर रहा है। हालांकि, अब वह चाहता है कि आधुनिक विश्लेषण के लाभ इसके निगरानी विभाग को भी मिलें।

 

कौन हैं ये 7 कंपनियां:

 

आरबीआई द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई सात कंपनियां हैं: एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी, अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी, केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी, मैकिन्से एंड कंपनी और प्राइसवाटरहाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

7 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

7 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

8 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

9 hours ago