भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई 2023 को 2,000 रुपये के नोट को संचालन से बाहर कर दिया। हाल ही में आरबीआई ने बताया कि 2000 रुपये के 97.76 प्रतिशत मूल्यवर्ग के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। अब केवल 7,961 करोड़ रुपये के नोट पब्लिक के पास है।
बता दें कि 19 मई, 2023 को आरबीआई ने 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचालन से वापस लेने की घोषणा की। 19 मई 2023 को बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये का 2000 रुपये नोट था। अब केवल बाजार में 7,961 करोड़ रुपये के नोट रह गए हैं।
2000 रुपये के नोट को लेकर आरबीआई ने कहा कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपये के 97.76 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं। 2000 रुपये के बैंक नोट लीगल टेंडर करेंसी बने रहेंगे।
बैंक नोट जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।
नवंबर 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों के विमुद्रीकरण के बाद 2000 रुपये के बैंक नोट पेश किए गए थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…