Categories: Uncategorized

RBI ने जारी किये उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सितंबर 2019) के परिणाम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में हुए उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (Consumer Confidence Survey) के परिणाम जारी किए हैं। यह सर्वेक्षण 13 मुख्य शहरों में किया गया था: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम।
इसमें इन शहरों के परिवारों से आर्थिक हालत, रोजगार, मूल्य स्तर, आमदनी और खर्च सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गयी है.
सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु:
  • सितंबर में वर्तमान स्थिति सूचकांक और भविष्य की अपेक्षाओं के सूचकांक में गिरावट होने से उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता कम हो गयी है।
  • समान्य आर्थिक स्थिति और रोज़गार में गिरावट के कारण उपभोक्ताओं ने असंतोष जताया है। वह जुलाई 2019 की तुलना में आगे के वर्ष में अपनी आय पर कम आशावादी थे।
  • उत्तरदाताओं ने पिछले 1 वर्ष में मूल्य स्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है और उनमें से ज़्यादातर आने वाले वर्षों में कीमतों के और अधिक बढ़ने की उम्मीद करते हैं।
  • समग्र व्यय के साथ-साथ आवश्यक व्यय पर उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं अभी-भी मज़बूत बनीं हुई हैं, हालांकि विवेकाधीन व्यय पर उनकी भावनाएं कमज़ोर पड़ गयीं हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता।

स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक


[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

1 hour ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

2 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

3 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

5 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

5 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

5 hours ago