Categories: Banking

इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म ‘ट्रेड्स’ के जरिये भुगतान को लेकर बीमा सुविधा का लाभ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिलों के एवज में भुगतान के लिये बीमा सुविधा का लाभ देकर ट्रेड्स (ट्रेड रिसीवेबल्स एक्सचेंज डिस्काउंटिंग स्कीम) का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव किया। बीमा सुविधा से बिलों के एवज में फाइनैंशिंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ट्रेड्स में फाइनैंशिंग के रूप में भाग लेने के लिए संबंधित सभी इकाइयों/संस्थानों को अनुमति दी गयी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आरबीआई ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) के लाभ के लिये 2014 में रूपरेखा जारी की थी। इस पहल का मकसद ट्रेड्स के जरिये MSME को विक्रेताओं से भविष्य में प्राप्त होने वाली राशि के बिलों पर वित्तपोषण की सुविधा प्रदान करना था। ट्रेड्स एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है, जो सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को विभिन्न कर्ज देने वाले संस्थानों के माध्यम से अपनी व्यापार प्राप्तियों को फाइनैंशिंग करने की अनुमति देता है।

 

RBI ने कहा कि ट्रेड्स प्लेटफॉर्म के जरिये भुगतान पर अब बीमा सुविधा मिलेगी। इसके तहत अब बीमा कंपनियो को ट्रेड्स प्लेटफॉर्म पर एमएसएमई विक्रेता, खरीदार और वित्तपोषक के साथ चौथे भागीदार के रूप में भाग लेने की अनुमति होगी।इसके अलावा, नकदी और बाजार परिचालन को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में पहल जारी रखते हुए आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूति बाजार (security market) के लिये महामारी-पूर्व कारोबार अवधि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बहाल करने का निर्णय किया।

 

केंद्रीय बैंक ने सरकारी प्रतिभूति बाजार को व्यापक बनाने के लिये भी कदम उठाया है। दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूति बाजार को आगे और व्यापक बनाने के प्रयास के तहत हम सरकारी प्रतभूतियों में कर्ज देने और उधार लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव करते हैं। यह पहल सरकारी प्रतिभूति बाजार को व्यापक बनाने के साथ और नकदी भी बढ़ाएगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

24 mins ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

3 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

3 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

19 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

19 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

20 hours ago