आरबीआई ने प्रवाह रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप और फिनटेक रिपोजिटरी लॉन्च किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 28 मई 2024 को रिटेल इंवेस्टर्स और अन्य चीजों को आसान बनाने के लिए प्रवाह पोर्टल, RBI रिटेल डायरेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन और फिनटेक रिपॉजिटरी को लॉन्च किया है। आरबीआई की इन तीन पहलों से खुदरा आगामी समय में निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय बैंक का यह कदम रेगुलेटरी नियमों की मंजूरी के लिए आवेदन की प्रकिया और सिक्योरिटी मार्केट में इंवेस्टर्स की हिस्सेदारी को बढ़ावा देना और प्रक्रिया को सुगम बनाने के मकसद से लिया गया है।

प्रवाह पोर्टल

आरबीआई का प्रवाह पोर्टल लॉन्च होने के बाद रिटेल इंवेस्टर अपने मोबाइल फोन के जरिए सिक्योरिटीज की खरीद – बिक्री आसानी से कर सकेंगे। बता दें कि आरबीआई की ओर से प्रवाह पोर्टल की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। द्वितीयक बाजार में प्रतिभूतियों को खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। बयान के मुताबिक, फिनटेक रिपॉजिटरी का टार्गेट नियामकीय दृष्टिकोण और उपयुक्त नीतिगत रुख बनाने के उद्देश्य से वित्तीय प्रौद्योगिकी इकाइयों, उनकी गतिविधियों, प्रौद्योगिकी इस्तेमाल आदि के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त करना है।

रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप

भारतीय रिजर्व बैंक के रिटेल डायरेक्ट मोबाइल ऐप (Retail Direct mobile app) के जरिए निवेशक किसी नियामक की मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन घर बैठे आसानी से कर सकेत हैं। इसके अलावा प्रतिभूतियों की स्थिति पर नजर रखने और समय पर निर्णय लेने की सुविधा है। यह मोबाइल ऐप्लीकेशन कई विनियामक में 60 अलग-अलग आवेदन फॉर्म को कवर करता है। बता दें कि आरबीआई का यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

फिनटेक रिपॉजिटरी

इसके अलावा आरबीआई ने ‘फिनटेक रिपॉजिटरी’ पहल की शुरुआत की। इस पहल को लॉन्च करने का मकसद नियामकीय दृष्टिकोण से क्षेत्र की बेहतर समझ के लिए फिनटेक कंपनियों के डेटा स्टोरेज करना और सही पॉलिसी तैयार करना है। नियमन के दायरे में आने और उससे बाहर रहने वाली दोनों तरह की वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की रिपॉजिटरी में हिस्सेदारी को बढ़ावा देना है। फिनटेक और एमटेक रिपॉजिटरी सुरक्षित वेब-आधारित एप्लिकेशन हैं और इन्हें आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) मैनेज करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवानों ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। सुजीत कलकल और…

10 mins ago

हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, विपक्ष को मिला निर्णायक बहुमत

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना…

31 mins ago

अमरावती प्रोजेक्ट: विश्व बैंक ने जारी किए 340 मिलियन डॉलर

अमरावती के विकास कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है।…

48 mins ago

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत की इनोवेशन प्रणाली को एक बड़ा…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने मतदान और चुनाव में भागीदारी के अधिकारों की कानूनी स्थिति स्पष्ट की

सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार…

1 hour ago

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

3 hours ago