Categories: Banking

आरबीआई गवर्नर ने उन्नत पर्यवेक्षी निगरानी प्रणाली ‘दक्ष’ शुरू की

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उन्नत पर्यवेक्षणीय निगरानी प्रणाली ‘दक्ष’ की शुरुआत की। इससे केंद्रीय बैंक की निगरानी संबंधी प्रक्रिया के अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। आरबीआई ने बयान में कहा कि वह निगरानी गतिविधियों में मजबूती लाने के लिए कई कदम उठाता रहा है और ‘दक्ष’ इसमें एक नई कड़ी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • आरबीआई ने कहा कि दक्ष एक वेब-आधारित एंड-टु-एंड कार्य-प्रवाह ऐप्लिकेशन है जिसके जरिये आरबीआई बैंक एवं एनबीएफसी जैसी इकाइयों पर अधिक केंद्रित ढंग से निगरानी रख पाएगा।
  • आरबीआई का यह ‘सुपरटेक’ ऐप्लिकेशन कहीं भी और कभी भी सुरक्षित पहुंच संभव बनाने वाले एक मंच के माध्यम से निर्बाध संचार, निरीक्षण नियोजन एवं क्रियान्वयन, साइबर घटना की सूचना एवं विश्लेषण जैसे कार्य संपादित कर पाएगा।
  • रिजर्व बैंक ने कहा कि यह निगरानी प्रणाली अपने नाम के ही अनुरूप अपनी सक्षमता एवं प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
  • दक्षता के साथ ये एप्लीकेशन बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के कामकाज पर सुचारू रूप से निगरानी रख पाएगा और इसमें दक्षता के साथ उन्नत पर्यवेक्षीय सिस्टम होने से आर्थिक गलतियां जल्द पकड़ में आ सकेंगी।

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

4 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

6 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

6 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

6 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

10 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

10 hours ago