Categories: Sports

शेष भारत ने सौराष्ट्र को हराकर जीती ईरानी ट्राफी

तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के पांच विकेट और अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद अर्धशतक की मदद से शेष भारत ने 2019-20 के रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को आठ विकेट से हराकर ईरानी कप की विजेता ट्राफी जीत ली। शेष भारत ने 105 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ईश्वरन (नाबाद 65) और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (नाबाद 27) ने इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 32वें ओवर में उसे लक्ष्य तक पहुंचाया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

शेष भारत ने पहली पारी में सरफराज खान (138) के शतक, हनुमा विहारी (82) और सौरभ कुमार (55) के अर्धशतकों की मदद से 374 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में कप्तान जयदेव उनादकट (89), प्रेरक मांकड़ (72), शेल्डन जैक्सन (71) और अर्पित वसावड़ा (55) के अर्धशतकों की मदद से 380 रन बनाए। शेष भारत ने दूसरी पारी में जीत के लिए आवश्यक 105 रन दो विकेट खोकर बना लिए। शेष भारत ने 29वीं बार ईरानी कप का खिताब जीत लिया।

 

ईरानी ट्रॉफी के बारे में

 

ईरानी ट्रॉफी को मास्टरकार्ड ईरानी ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में एक टेस्ट मैच प्रारूप क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह मौजूदा रणजी ट्रॉफी विजेताओं और शेष भारत क्रिकेट टीम के बीच प्रतिवर्ष खेला जाता है। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago