RBI ने Hero FinCorp पर लगाया ₹3.1 लाख का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हीरो ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी हीरो फिनकॉर्प (Hero Fincorp) पर लाखों का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इस NBFC पर कुल 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर आरबीआई ने फेयर प्रैक्टिस कोड से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं करने के कारण यह पेनल्टी लगाई है। रिजर्व बैंक ने इस बारे में कहा कि कंपनी पर रेगुलेटरी कारणों से कार्रवाई की गई है। इस जुर्माने का ग्राहकों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि हीरो फिनकॉर्प ने अपने ग्राहकों को उनकी लोकल भाषा में लिखित तौर पर कर्ज के नियम और शर्तों को नहीं समझाया। आरबीआई के नियमों के अनुसार किसी भी बैंक और NBFC को किसी भी ग्राहक को लोन देने के लिए लोकल भाषा में लिखित तौर पर सभी नियमों को समझाना आवश्यक है। कंपनी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद आरबीआई ने 31 मार्च 2023 को कंपनी का निरीक्षण किया था।

कारण बताओ नोटिस जारी

रिजर्व बैंक ने कंपनी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पहले उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन आरबीआई कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाया। उसके बाद केंद्रीय बैंक ने इस NBFC पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

क्या करती है हीरो फिनकॉर्प?

हीरो फिनकॉर्प टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की वित्तीय कंपनी है, जो ग्राहकों को कई तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी टू व्हीलर फाइनेंस से लेकर घर खरीदने, एजुकेशन लोन और SME के लिए लोन प्रदान करती है। कंपनी के देशभर में अलग-अलग शहरों में हजारों ब्रांचेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही अपना 4000 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ ला सकती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवानों ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। सुजीत कलकल और…

2 hours ago

हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, विपक्ष को मिला निर्णायक बहुमत

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना…

2 hours ago

अमरावती प्रोजेक्ट: विश्व बैंक ने जारी किए 340 मिलियन डॉलर

अमरावती के विकास कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है।…

2 hours ago

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत की इनोवेशन प्रणाली को एक बड़ा…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने मतदान और चुनाव में भागीदारी के अधिकारों की कानूनी स्थिति स्पष्ट की

सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार…

3 hours ago

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

4 hours ago