RBI ने आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक पर जुर्माना लगाया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के दो दिग्गज बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। बैंकिंग रेगुलेटर RBI के मुताबिक, Yes Bank और ICICI Bank कई नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए यस बैंक पर 91 लाख रुपये और आईसीआईसीआई बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Yes बैंक का क्या मामला है?

आरबीआई ने बताया कि यस बैंक ने कस्टमर सर्विस के साथ इंटरनल और ऑफिस अकाउंट से जुड़ी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया। कई मामलों में बैंक ने पर्याप्त बैलेंस न होने पर कई अकाउंट से चार्ज वसूला। साथ ही, इंटरनल और ऑफिस अकाउंट से अवैध गतिविधियां हो रही थी।

आरबीआई ने अपनी जांच में पाया कि साल 2022 में यस बैंक ने कई बार ऐसा किया। बैंक ने फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजेक्शन को रूट करने के लिए अपने कस्टमर के नाम पर कुछ इंटरनल अकाउंट खोलकर उनसे लेनदेन किया। यह कानूनी और नैतिक, दोनों नजरिए से गलत था और इससे ग्राहकों के भरोसे को चोट पहुंची।

ICICI बैंक का क्या मामला है?

RBI ने आईसीआईसीआई बैंक को लोन और एडवांस से जुड़ी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का दोषी पाया। इसका खामियाजा इस प्राइवेट बैंक को 1 करोड़ का जुर्माना चुकाकर भरना पड़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने लोन अप्रूव करने में गंभीर लापरवाही बरती। उसने आधी-अधूरी जांच करके लोन अप्रूव कर दिया। इससे बैंक का वित्तीय जोखिम यानी कर्ज डूबने का खतरा बढ़ गया।

बैंकिंग रेगुलेटर ने अपनी जांच में पाया कि यह आम लोगों तक बात नहीं थी, बैंक ने कई प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता और लोन चुकाने की क्षमता का विश्लेषण किए बगैर उनका कर्ज मंजूर कर लिया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago