भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने क्वांट म्यूचुअल फंड को आरबीएल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.98 प्रतिशत करने की अनुमति दे दी है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, 10 मई तक क्वांट एमएफ के पास अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए निजी क्षेत्र के ऋणदाता में 4.68 प्रतिशत शेयर पूंजी थी।
सूचना के अनुसार, ‘‘ आरबीआई ने क्वांट मनी मैनेजर्स लिमिटेड को क्वांट म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं के जरिए आरबीएल बैंक में भुगतान की गई शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार के 9.98 प्रतिशत तक की ‘‘कुल हिस्सेदारी’’ हासिल करने की मंजूरी दे दी है।’’
बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत कुछ शर्तों और प्रावधानों के अधीन सोमवार को यह मंजूरी दी गई। 12 मई 2025 तक शेयरधारिता बढ़ानी होगी।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरबीएल बैंक का स्टॉक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 0.20% की मामूली वृद्धि को दर्शाते हुए 246.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…
विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…
Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…
बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…
मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…