Categories: Business

कोटक बैंक को सोनाटा फाइनेंस के अधिग्रहण हेतु RBI की मंजूरी मिली

कोटक महिंद्रा बैंक को छोटी राशि के कर्ज देने वाली कंपनी सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। बैंक ने हाल ही में यह जानकारी दी। बैंक ने इसी साल 10 फरवरी को सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण करने की इच्छा जताई थी।

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि आरबीआई ने 19 अक्टूबर, 2023 को अपने पत्र के माध्यम से सोनाटा में जारी शेयर पूंजी और चुकता पूंजी का 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। बैंक ने बताया कि आरबीआई ने कोटक को सोनाटा को अपनी कारोबारी अनुषंगी कंपनी बनाने की अनुमति दे दी है और यह इकाई अब कोटक महिंद्रा बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी होगी।

 

1,903 करोड़ रुपये की प्रबंधन

कोटक ने फरवरी में कहा था कि सोनाटा में दिसंबर, 2022 तक 1,903 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन संपत्ति है और यह कंपनी नौ लाख लोगों को अपनी सेवाएं दे चुकी है। बैंक ने कहा कि अधिग्रहण से उसे उत्तर भारत के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

कोटक महिंद्रा बैंक ने RBI की मंजूरी की जानकारी दी

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी शुक्रवार को अपनी फाइलिंग में RBI के द्वारा अप्रूवल मिलने की जानकारी दी। बैंक ने बताया कि 100% अधिग्रहण के बाद सोनाटा फाइनेंस कोटक की ‘बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सब्सिडियरी’ कंपनी बन जाएगी।

 

बैंक ने BSS माइक्रोफाइनेंस को खरीदा था

कोटक महिंद्रा बैंक के माइक्रोफाइनेंस बिजनेस प्रेसिडेंट तपोव्रत चौधरी ने बताया कि कंपनी ने सितंबर 2016 में ₹139 करोड़ की कैश डील में BSS माइक्रोफाइनेंस को खरीद लिया था। उन्होंने बताया कि इस डील से कंपनी को देश के दक्षिणी हिस्से में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिली थी।

 

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago