Categories: Banking

RBI ने श्री विक्रमादित्य सिंह खींची को मैसर्स रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया

अनिल अंबानी (Nil Ambani) की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि आरबीआई ने कंपनी के प्रशासक को सलाह देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खींची को पैनल में नियुक्त किया है। पैनल से श्रीनिवासन वरदराजन के इस्तीफे के बाद खींची को रिलायंस कैपिटल की सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सलाहकार समिति के अन्य दो सदस्य संजीव नौटियाल (पूर्व डीएमडी, भारतीय स्टेट बैंक) और प्रवीण पी कडले (टाटा कैपिटल लिमिटेड के पूर्व एमडी और सीईओ) हैं। आरबीआई ने कहा कि सलाहकार समिति कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के संचालन में प्रशासक को सलाह देगी।

 

बता दें कि नवंबर 2021 में, आरबीआई ने अनिल अंबानी द्वारा प्रवर्तित रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के बोर्ड को अलग कर दिया था। इसके बाद भुगतान चूक और गवर्नेंस के मुद्दों के मद्देनजर कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू की थी। कंपनी का कुल कर्ज 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। बीते कई दिनों से रिलायंस कैपिटल की ट्रेडिंग ठप पड़ी है। बीएसई इंडेक्स पर ट्रेडिंग प्रतिबंधित का मैसेज भी दिखता है। इससे पहले कंपनी का शेयर भाव 9.14 रुपये और मार्केट कैप 230.98 करोड़ रुपये पर था।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

3 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

3 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

4 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

4 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

5 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

5 hours ago