Home   »   बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान के लिए...

बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान के लिए आरबीआई ने नीरज चोपड़ा को किया नियुक्त

 

बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान के लिए आरबीआई ने नीरज चोपड़ा को किया नियुक्त_3.1

डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी (digital banking frauds) के खिलाफ लोगों को आगाह करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) ने एक जन जागरूकता अभियान (public awareness campaign) शुरू किया है। नए अभियान के लिए आरबीआई (RBI) ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता (Olympic Gold medalist) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अनुबंधित किया है। केंद्रीय बैंक (central bank) ने लोगों से थोड़ा सतर्क रहने को कहा है क्योंकि ऐसा करने से उन्हें काफी परेशानियों से बचाया जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी बहुत सारी मुसीबतों को दूर कर देती है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभियान में चोपड़ा (Chopra) ने उपयोगकर्ताओं से ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV) नंबर और एटीएम पिन (ATM PIN) जैसे विवरण किसी के सामने प्रकट नहीं करने का आग्रह किया है। उपयोगकर्ताओं को अपने ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड (online banking passwords) और पिन नंबर (PIN numbers) को बार-बार बदलते रहना चाहिए और एटीएम कार्ड (ATM card), क्रेडिट कार्ड (credit card), डेबिट कार्ड और/या प्रीपेड कार्ड (debit card and/or prepaid card) खो जाने या चोरी होने पर तुरंत ब्लॉक कर देना चाहिए।

Find More Appointments Here

बैंकिंग धोखाधड़ी जागरूकता अभियान के लिए आरबीआई ने नीरज चोपड़ा को किया नियुक्त_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me