Categories: Sports

रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

भारतीय टीम के अनुभवी स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट लेने के मामले में दुनियाभर के दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया है। अश्विन अब दूसरे सबसे तेज 450 टेस्ट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 36 साल के ऑफ स्पिनर अश्विन ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही हासिल कर ली।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अश्विन ने इस नागपुर टेस्ट से पहले तक 88 टेस्ट मैचों में 24.30 की औसत से 449 विकेट अपने नाम किए थे। अश्विन ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर एलेक्स कैरी को अपना 450वां शिकार बनाया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 89वें टेस्ट में यह आंकड़ा छू लिया। उनसे तेज सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 450 विकेट लिए थे। मुरलीधरन ने 80 मैच में यह उपलब्धि हासिल किए थे।

 

अश्विन ने कुंबले को छोड़ा पीछे

अश्विन इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। कुंबले के टेस्ट में 619 विकेट हैं। भारत के पूर्व कप्तान कुंबले की बात करें तो उन्होंने अपने 93वें टेस्ट में 450वां विकेट लिया था। आठ मार्च 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में उन्होंने 450 विकेट पूरे किए थे।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

14 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

14 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

15 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

15 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

16 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

16 hours ago