Home   »   रवि अग्रवाल CBDT के नए अध्यक्ष...

रवि अग्रवाल CBDT के नए अध्यक्ष नियुक्त

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन रवि अग्रवाल को नियुक्त किया गया। वे 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। रवि अग्रवाल ने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी नितिन गुप्ता का स्थान लिया है।

अग्रवाल वर्तमान में बोर्ड में सदस्य (प्रशासनिक) के रूप में कार्यरत हैं। वे अगले साल जून तक इस पद पर रहेंगे। उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति इस साल सितंबर में है, लेकिन उनके नियुक्ति आदेश में उन्हें अगले साल 30 जून तक अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति के लिए कहा गया है। सीबीडीटी आयकर विभाग का सर्वोच्च नीति निर्धारण निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष छह सदस्य हो सकते हैं।

बोर्ड में अन्य सेवारत सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना, एचबीएस गिल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार और संजय कुमार वर्मा हैं।

नौ महीने का सेवा विस्तार

नितिन गुप्ता को जून 2022 में सीबीडीटी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल सितंबर में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्हें जून तक नौ महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जारी किया आदेश

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि रवि अग्रवाल जून, 2025 तक सीबीडीटी के प्रमुख होंगे।

 

FAQs

सीबीडीटी का मतलब क्या है?

CBDT का पूरा नाम सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स है। यह एक सरकारी एजेंसी है जो भारत में प्रत्यक्ष कर कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। CBDT की स्थापना 1963 में हुई थी और यह भारतीय कराधान प्रणाली में कई महत्वपूर्ण सुधारों के लिए जिम्मेदार रहा है।