Categories: Uncategorized

रंजीतसिंह दिसाले बने ग्लोबल टीचर प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय

 

Global Teacher Prize 2020: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परितेवाड़ी गाँव की जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के एक सरकारी शिक्षक रंजीतसिंह दिसाले को वर्ष 2020 के ग्लोबल टीचर पुरस्कार (Global Teacher Prize) के लिए चुना गया है। वह इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय हैं, जिसमे 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती हैं।

32 वर्षीय शिक्षक ने अपने गांव में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में त्वरित-प्रतिक्रिया (quick-response) कोडि आधारित पाठ्यपुस्तक क्रांति को गति देने के अपने प्रयासों के लिए वार्षिक ग्लोबल शिक्षक पुरस्कार 2020 जीता है। उन्होंने ऑडियो कविताओं, वीडियो व्याख्यान, कहानियों और असाइनमेंट के लिंक प्रदान करने के लिए प्राथमिक कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों में क्यूआर कोड जोड़ने की दिशा प्रयास किए थे। उन्होंने लड़कियों के लिए शिक्षा और कम आयु में विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने की दिशा में भी काम किया और लड़कियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति भी हासिल करने में मदद की।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रंजीतसिंह ने पुरस्कार की आधी राशि को दुनिया भर से चुने गए नौ फाइनलिस्टों के साथ साझा करने की घोषणा करके इतिहास भी रचा है, जिसमे प्रत्येक प्रतिभागी को लगभग $ 55,000 प्राप्त होंगे। इसके साथ ही वह पुरस्कार इतिहास में फाइनलिस्ट के साथ पुरस्कार राशि साझा करने वाले पहले विजेता भी बन गए हैं।

ग्लोबल टीचर पुरस्कार के बारे में:

ग्लोबल टीचर प्राइज वर्कि फाउंडेशन (Varkey Foundation) द्वारा 2014 में शुरू किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है जो एक असाधारण शिक्षक को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है जिसने इस पेशे में उत्कृष्ट योगदान दिया होता है। यह पुरस्कार यूनेस्को की साझेदारी में प्रदान किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले.
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

10 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

10 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

13 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

14 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

14 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

15 hours ago