Home   »   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में किया देश के पहले IAF हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में किया देश के पहले IAF हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन |_50.1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 08 मई 2023 को अपनी तरह के पहले भारतीय वायु सेना (IAF) हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। इस हेरिटेज सेंटर की स्थापना केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच एक समझौता ज्ञापन के तहत की गई है, जिस पर पिछले साल हस्ताक्षर किए गए थे। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी मौजूद थीं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्यों खास है ये हेरिटेज सेंटर

IAF प्रमुख ने इसकी प्रगति की समीक्षा करने के लिए पिछले महीने भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र का दौरा किया था। 17,000 वर्ग फुट में फैला, यह भारतीय वायुसेना का पहला हेरिटेज सेंटर है और विभिन्न युद्धों में इसकी भूमिका को दर्शाता है। इस हेरिटेज सेंटर में 1965, 1971, कारगिल युद्ध और बालाकोट हवाई हमले को चित्र और यादगार के माध्यम से दर्शाया गया है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह
  • पंजाब के मुख्यमंत्री: भगवंत मान
  • पंजाब की राजधानी: चंडीगढ़
  • वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी

Find More Defence News Here

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में किया देश के पहले IAF हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन |_60.1

FAQs

वायु सेना में भारत का कौन सा स्थान है?

इंडियन एयरफोर्स दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरफोर्स है.