Home   »   प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप का...

प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया |_50.1

हाल ही में क्यूबा के हवाना में एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने 17.37 मीटर की छलांग लगाकर ना सिर्फ प्रतियोगिता जीती बल्कि नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उनसे पहले भारतीय एथलीट रंजीत महेश्वरी ने 2016 में बेंगलुरु में तीसरे इंडियन ग्रैंड प्रतियोगिता में 17.30 मीटर की छलांग लगाई थी। दुनिया के लिए क्वालीफाइंग छलांग 17.20 मीटर की मानी जाती है। प्रवीण ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इससे पहले प्रवीण चित्रवेल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.18 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल चेन्नई में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान हासिल किया था। मौजूदा सत्र में उनका 17.37 मीटर का प्रयास, हवा की मदद के बिना सबसे लंबी छलांग लगाने वाले एथलीटों में दूसरे स्थान पर है।

 

कौन है प्रवीण चित्रवेल

 

प्रवीण चित्रवेल का जन्म 5 जून 2001 में तमिलनाडु में हुआ। वह एक इंडियन एथलीट है। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 16.89 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे नंबर हासिल किया था। हालांकि, इसमें वह मेडल जीतने से चूक गए थे। लेकिन फरवरी 2023 में अस्ताना में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतने के लिए 16.98 मीटर की छलांग लगाई थी, जो एक राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड था।

Find More Sports News Here

प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया |_60.1

FAQs

ओलम्पिक ध्वज में कितने चक्र है?

सभी ओलंपिक पदकों में पांच ओलंपिक रिंग बने होते हैं। इसे साल 1913 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक पियरे डी कौबर्टिन ने डिजाइन किया था।