Categories: Uncategorized

राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं प्रमुखों को सौंपी अत्याधुनिक तकनीक प्रणाली

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में तीन स्वदेशी रूप से विकसित उच्च प्रौद्योगिकी सिस्टम को तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना को सौंपा। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम (BOSS), इंडियन मैरीटाइम सिचुएशनल अवेयरनेस सिस्टम (IMSAS) और अस्त्र Mk– I मिसाइल नामक तीन सिस्टम विकसित किए गए हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

  1. बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम (BOSS)
  • BOSS सभी मौसमों में काम करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम है। इसे सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवाने को सौंपा गया।
  • इस प्रणाली को पहले से ही दिन और रात की निगरानी के लिए लद्दाख सीमा क्षेत्र में तैनात किया जा हुका है।
  • इसे इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (IRDE), देहरादून द्वारा सफलतापूर्वक डिजाइन और विकसित किया गया है, और इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), मछलीपट्टनम द्वारा किया जा रहा है।
  • यह प्रणाली सुदूर संचालन क्षंमता के साथ कठोर अधिक ऊंचाई वाले और उप-शून्य तापमान वाले क्षेत्रों में घुसपैठ का स्वत: पता लगाकर जांच और निगरानी की सुविधा देती है।
2. इंडियन मैरीटाइम सिचुएशनल अवेयरनेस सिस्टम (IMSAS)
  • इसे नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को सौंपा गया।
  • IMSAS एक अत्याधुनिक, पूरी तरह से स्वदेशी, उच्च प्रदर्शन वाला इंटेलिजन्ट सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जो भारतीय नौसेना को ग्लोबल मेरिटाइम सिचुएशनल पिक्चर, मैरिन प्लानिंग टूल्स और विश्लेषणात्मक क्षमता प्रदान करती है।
  • यह उत्पाद संयुक्त रूप से सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (सीएआईआर), बेंगलुरु और भारतीय नौसेना द्वारा विकसित और विकसित किया गया है,
  • इस प्रणाली को सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR), बेंगलुरू और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से इस उत्पाद की डिजाइन और विकास किया है, जबकि इसका निर्माण बीईएल, बेंगलुरु द्वारा किया जा रहा है।

3. अस्त्र Mk– I मिसाइल प्रणाली 

  • इसे एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया को सौंपा गया।
  • यह मिसाइल स्वदेशी रूप से विकसित पहली बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल है, जिसे सुखोई -30, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए), मिग -29 और मिग -29 के से लॉन्च किया जा सकता है।
  • ASTRA हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) हैदराबाद द्वारा उत्पादन द्वारा विकसित किया गया है।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

3 hours ago

नवजात शिशुओं के लिए पहली बार Malaria की खास दवा को मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, मैं राजनीति छोड़ दूंगा; जानें वजह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…

3 hours ago

आंध्र प्रदेश ने ₹13,000 करोड़ का विशाल मशरूम मिशन शुरू किया

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…

3 hours ago

केन्‍या के Sebastian Sawe ने 2 घंटे के अंदर पूरी की मैरानथन, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

केन्‍या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…

3 hours ago

ISSF Junior World Cup 2026: अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भारतीय निशानेबाज़

भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…

4 hours ago