Categories: Miscellaneous

वंदे भारत 2 हाई-स्पीड ट्रेन का नया संस्करण लॉन्च करेगा

 

भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपने सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हाई स्पीड ट्रेन में बदलने की योजना बना रहा है। रेल मंत्रालय ने अपने एक बयान में बताया कि ‘वंदे भारत 2’ बेहतर सुविधाओं से लैस होंगी। इसके अलावा ‘वंदे भारत 2’ ट्रेनों की गति भी पहले से ज्यादा होगी। ये ट्रेनें 52 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं जबकि पुरानी ट्रेनों को गति पकड़ने में 54.6 सेकंड का समय लगता था। वंदे भारत 2 ट्रेनें 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • ऊर्जा खपत कम करने के लिए ट्रेन के वजन को 392 टन किया गया है। इसके अलावा सभी सीटों में रिक्लाइंग की सुविधा दी गई है। वाई-फाई के अलावा वंदे भारत 2 में 32 इंच के एलसीडी टीवी भी होंगे जो पहले के वर्जन में 24 इंच के थे।
  • वंदे भारत ट्रेन में पैसेंजर्स को ऑन डिमांड कंटेंट की सुविधा मिलेगी। इसमें दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाए गए हैं।
  • नई ट्रेनों में एयर कंडीशनर भी लगाए जाएंगे जो पिछले वाले की तुलना में 15 प्रतिशत बेहतर हैं। यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एसी में ट्रैक्शन मोटर के साथ धूल रहित स्वच्छ एयर कूलिंग होगी।
  • इसके साथ ही ट्रेन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इसमें KAVACH सेफ्टी फीचर फिट किया गया है।
  • रेलवे ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के पुराने वर्जन में एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को जो रिक्लाइनिंग चेयर दी गई थी, उसे अब नई वंदे भारत ट्रेनों के सभी क्लासों में लगाया जाएगा।
  • वंदे भारत देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। पहले इसका नाम ट्रेन-18 रखा गया था। लेकिन बाद में बदलकर वंदे भारत कर दिया गया।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago