Categories: Uncategorized

पीवी सिंधु ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ ईयर अवार्ड

बीबीसी के उद्घाटन संस्करण में स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 के खिताब से सम्मनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित बीबीसी पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें इस पुरस्कार के लिए चार अन्य दावेदार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी, मुक्केबाज मैरी कॉम, स्प्रिंटर दुती चंद और पहलवान विनेश फोगट के साथ नोमिनेटेड किया गया था। पीवी सिंधु ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय सिंगल बैडमिंटन खिलाड़ी थीं और वह स्विट्जरलैंड के बासेल में आयोजित बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय भी बनीं थी।
इसके अलावा बीबीसी ने पूर्व भारतीय स्प्रिंटर पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया। उन्हें भारतीय खेलों में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पूर्व स्प्रिंटर पीटी उषा 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ में एक सैकेंड से पदक न मिलने के कारण चौथे स्थान पर रही थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

1 hour ago

IPC ने प्रतिबंध हटाया: रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी मिलान-कोर्टिना 2026 में भाग लेंगे

कई वर्षों के प्रतिबंधों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने आधिकारिक रूप से मिलान-कोर्टिना…

1 hour ago

वैश्विक कूटनीतिक पहल के बीच भारत ट्रंप के गाज़ा शांति बोर्ड में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित गाज़ा पुनर्निर्माण और स्थिरीकरण पर केंद्रित…

2 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिलन-2026 अभ्यास के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया

भारत की समुद्री कूटनीति ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

3 hours ago

आंध्र प्रदेश को भारत की सबसे बड़ी ₹8,175 करोड़ की लिथियम बैटरी गीगाफैक्ट्री मिली

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए, आंध्र प्रदेश ने वारी एनर्जीज़ द्वारा ₹8,175 करोड़…

3 hours ago

भारत ने Israel के West Bank कदमों के खिलाफ 100+ देशों के साथ कड़ा रुख अपनाया

संयुक्त राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम के तहत भारत ने उन सौ से अधिक…

3 hours ago