दिग्गज पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में दलजीत कौर ने अंतिम सांस ली। कई सपुर डुपर फिल्में देने वाली दलजीत का पंजाबी सिनेमा में अहम योगदान रहा है। एक्ट्रेस के निधन से फैंस शोक में हैं। पंजाबी सिनेमा में गमगीन माहौल है। पंजाबी एक्ट्रेस का निधन दलजीत का निधन 17 नवंबर को लुधियाना में उनके कजिन के घर पर हुआ। दलजीत कौर पंजाबी सिनेमा की शान थीं। उनकी हिट फिल्मों में मामला गड़बड़ है, पटोला, सईदा जोगन, सरपंच, सैदा जोगन, की बनू दुनिया दा, पुत जट्टां दे शामिल हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
दलजीत कौर ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रैजुएशन की थी। उन्होंने अपना फिल्मी करियर साल 1976 में मूवी दाज से शुरू किया था। कई पंजाबी मूवीज में दलजीत ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। दलजीत ने अपने पति हरमिंदर सिंह देओल के रोड एक्सीडेंट के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। साल 2001 में दलजीत ने फिल्मी दुनिया में कमबैक किया था। मूवी सिंह वर्सेज कौर में दलजीत ने गिप्पी ग्रेवाल की मां रोल निभाया था। अपने फिल्मी करियर में दलजीत ने 10 हिंदी और 70 पंजाबी मूवीज में काम किया था। उन्हें पॉलीवुड यानी पंजाबी सिनेमा की हेमा मालिनी कहा जाता था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…
चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…