IPL 2026: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। दिल्ली ने केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आईपीएल का यह सबसे बड़ा रन चेज है। ये रिकॉर्ड पहले भी पंजाब के ही नाम था जिन्होंने साल 2024 में केकेआर के खिलाफ दो विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब पंजाब ने अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया है।
पंजाब का आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अजेय अभियान जारी है और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस 36 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों के सहारे 71 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब की टीम को इतनी बड़ी जीत दर्ज करवाने में उसके दोनों ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 6.5 ओवरों में 126 रनों की साझेदारी की। प्रियांश आर्य ने 43 और प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रनों की धुआंधार पारी खेली। पंजाब को अंत में जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका उसके कप्तान श्रेयस अय्यर ने निभाई। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के लगाते हुए नाबाद 71 रनों की पारी खेली। निहाल वढेरा ने 15 गेंदों में 25 और शशांक सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेली।
IPL के इतिहास में सबसे सफल चेज़ के मामले में पंजाब किंग्स अब टॉप दो स्थानों पर काबिज़ है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वनस्पति विज्ञानी एन. अलीम यूसुफ को 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' की ओर से प्रतिष्ठित…
प्रख्यात फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया; वे…
विश्व डिज़ाइन दिवस हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमारी रोज़मर्रा…
अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…
नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…