दिसंबर 2022 तक विभिन्न राज्यों के नॉन-बैंकिंग एरिया में सरकारी बैंक (PSU Bank) लगभग 300 फिजिकल ब्रांच खोलने जा रही हैं। ये नई शाखाएं 3,000 से अधिक आबादी वाले सभी शेष गांवों को कवर करेंगी जिनके पास वित्तीय संस्थान नहीं हैं। इन 300 नई शाखाओं में से सबसे अधिक पीएसयू बैंक राजस्थान में 95, मध्य प्रदेश में 54, गुजरात में 38, महाराष्ट्र में 33, झारखंड में 32 और उत्तर प्रदेश में 31 शाखाएं खोली जाएंगी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बैंकों को संबंधित राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) द्वारा दिसंबर 2022 तक आवंटित स्थानों पर शाखाएं खोलने का निर्देश दिया गया है। एजेंसी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा इस साल के अंत तक 76 शाखाएं खोलेगा और भारतीय स्टेट बैंक देश के विभिन्न राज्यों में 60 शाखाएं खोलेगा।
वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) सहित अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हाशिए पर और सामाजिक-आर्थिक रूप से उपेक्षित वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 28 अगस्त 2014 से बैंकों ने PMJDY के तहत 46 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में 1.74 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…