Categories: Uncategorized

प्रियंका मोहिते बनीं 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला

 

महाराष्ट्र के सतारा जिले की प्रियंका मोहिते, 8000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के बाद प्रियंका ने यह मुकाम हासिल किया। 30 वर्षीय प्रियंका ने 5 मई को शाम करीब 4:42 बजे पृथ्वी की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। प्रियंका बेंगलुरु में एक फार्मास्युटिकल रिसर्च कंपनी में काम करती हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साल 2020 में, उन्होंने प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड (Tenzing Norgay Adventure Award) भी जीता। इन्होंने साल 2013 में माउंट एवरेस्ट, साल 2018 में माउंट ल्होत्से (Mount Lhotse), साल 2019 में माउंट मकालू और साल 2021 में अन्नपूर्णा 1 पर चढ़ाई की। ध्यान रहे कि वह अन्नपूर्णा 1 और मकालू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

प्रमुख बिंदु (Key points):

  • साल 2013 के बाद, वह 2018 में दूसरे पहाड़ पर चढ़ गई क्योंकि 2014 में बर्फीले तूफान (Snowstorm) ने नेपाल को तबाह कर दिया था और साल 2015 में भूकंप आया था।
  • प्रियंका 2020 में कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ना चाहती थीं, लेकिन COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण ऐसा नहीं कर सकीं। किशोर अवस्था में इन्होने महाराष्ट्र के सह्याद्री पहाड़ों पर चढ़ना शुरू कर दिया था।
  • साल 2012 में प्रियंका ने बंदरपंच (बंदरपूँछ) पर चढ़ाई की। बंदरपंच उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पर्वत-समूह में स्थित है। साल 2015 में, प्रियंका ने माउंट मेंथोसा पर चढ़ाई की, जो समुद्र तल से 6443 मीटर ऊपर है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

2 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

4 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

4 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

8 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

8 hours ago