Categories: National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचीं लेह

31 अक्टूबर यानी मंगलवार को लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर लेह पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति लेह में यूटी लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। 1 नवंबर को राष्ट्रपति सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगे और सेना के जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स (ट्विटर) पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अकाउंट के हवाले से ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा है-ब्रिगेडियर. (डॉ.) बी.डी. लद्दाख के उपराज्यपाल मिश्रा (सेवानिवृत्त) और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने लेह पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। उनकी पहली लद्दाख यात्रा पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक

इस आयोजित समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक देश के कई हिस्सों में दिखेगी। सभी स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में इस बार मुख्य अतिथि के तौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu) शामिल होंगी। वह दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंच रही हैं। बतौर राष्ट्रपति उनका पहला दौरा है।

 

सैनिकों से बातचीत

राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली आने से पहले सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी। वहां वह कठिन हालात में देश की सेवा में लगे सैनिकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी। सेना के शीर्ष अधिकारी उन्हें लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात व चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

 

लद्दाख की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

राष्ट्रपति लेह जिले के दूरदराज नुब्रा इलाके में स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों से भेंट कर लद्दाख की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में उनके योगदान के बारे में जानकारी लेंगी। लद्दाख में चौथे यूटी दिवस को मनाया जा रहा है।

 

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago