भारत की महिला पैरा रेसर प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में दूसरा मेडल जीता। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर (T35) कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही प्रीति ने इतिहास रच दिया है। वह पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।
प्रीति पाल ने 30.01 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। यह पेरिस पैरालंपिक में उनका दूसरा पदक है। प्रीति का कांस्य पेरिस में भारत का दूसरा पैरा एथलेटिक्स पदक भी है।
टी35 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनमें हाइपरटोनिया, अटैक्सिया और एथेटोसिस जैसी समन्वय संबंधी विकार होते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेरिस पैरालिंपिक में दूसरे पदक के लिए प्रीति पाल को बधाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि – भारत को उन पर गर्व है। तिरंगे में लिपटी उनकी विजयी छवि ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। मैं कामना करता हूँ कि वह युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करें और भारत के लिए और अधिक सम्मान अर्जित करें।
मेरठ की रहने वाली 23 वर्ष की प्रीति का ब्रॉन्ज मेडल पेरिस में पैरा एथलेटिक्स में भारत का दूसरा पदक है। 1984 से 2020 तक भारत ने पैरा एथलेटिक्स के सभी पदक फील्ड स्पर्धाओं में जीते थे। पहली बार प्रीति ने ट्रैक स्पर्धा में देश को मेडल दिलाया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…
विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…
Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…
बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…
मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…